Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
शिवपुरी: माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित किए जाने के बाद से पूरी टेरिटरी पर बाघों ने अपना कब्जा कर लिया है. यही वजह है कि अक्सर तेंदुआ जंगल से बाहर अपने शिकार की तलाश में नजर आ रहे हैं. इसी बीच शिवपुरी के नेशनल हाईवे 27 से लगे अमोला घाटी और नेशनल हाईवे 46 के सतनवाड़ा रेंज के अंतर्गत सड़क किनारे जंगल में तेंदुए का मूवमेंट देखा गया. वो ग्रामीणों के पालतू पशुओं पर हमला भी कर रहा है. जानकारों का कहना है कि बाघों की दहशत की वजह से तेंदुए अपनी टेरिटरी छोड़कर जंगल किनारे आशियाना बनाए हुए हैं. हालांकि, टाइगर रिजर्व के प्रबंधन ने जंगल की सीमाओं को सील करने के साथ ऊंची बाड़ लगाने का काम शुरू कर दिया है. लेकिन जंगली जानवरों के ग्रामीण इलाके में पहुंचने के मामले लगातार सामने आ रहा हैं. बीते दिन 2 तेदुओं ने मिलकर एक नीलगाय का शिकार किया था.

Category

🗞
News

Recommended