Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते आमजन में भय का माहौल है। गुरुवार रात भी धमाकों की आवाज के साथ आसमान में लाल रंग की रोशनी नजर आई थी। इसके बाद शुक्रवार को कई जगहों पर बमनुमा वस्तुएं मिली है। गौरतलब है कि सरहदी जिलों में दो-तीन दिनों से धमाकों की आवाजें बढ़ती जा रही है। साथ ही क्षेत्र में बमनुमा वस्तुएं भी मिलने लगी है। पोकरण कस्बे के निकटवर्ती बीलिया गांव के पास कारतूस मिले है। पोकरण-फलसूंड पेयजल लिफ्ट परियोजना के बीलिया गांव में स्थित हेडवक्र्स परिसर में एक जिंदा कारतूस मिला है, वहीं पास ही स्थित एक बस्ती में 2 मृत कारतूस पाए गए है। एक बमनुमा वस्तु भी मिली है। सूचना पर थानाधिकारी छत्तरसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सेना के जवान भी यहां आए, जिन्होंने वस्तुओं की जांच की।

Category

🗞
News

Recommended