Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
शिवपुरी : जिले के अमोला थाना क्षेत्र से एक ट्रक हादसे का वीडियो सामने आया है. शनिवार को साजोरा गांव के पास गेहूं की बोरियों से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जब ये हादसा हुआ तब रोड किनारे गुमटी में कई लोग मौजूद थे जो बाल-बाल बच गए. इसी जगह ठीक 2 महीने पहले कुछ ऐसी ही घटना घटी थी, जिसमें मां बेटी की मौत हो गई थी. बताया गया है कि ट्रक चालक नशे में पूरी तरह चूर था और उसने इस मोड़ पर ट्रक को तेजी के साथ मोड़ा, जिससे ये घटना घटी. ट्रक पलटने की इस घटना का ये वीडियो भी सामने आया है. इस घटना को लेकर अमोला थाना प्रभारी ने कहा, "ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, उसकी तलाश की जा रही है.''

Category

🗞
News

Recommended