Skip to playerSkip to main content
गया, बिहार: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना देश के करोड़ों लोगों के लिए संजीवनी बनी है। गया के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में लोगों ने आयुष्मान कार्ड के जरिए अपना पांच लाख तक का मुफ्त इलाज कराते हुए आंखों का ऑपरेशन कराया। यहां लाभार्थी मालती देवी ने बताया कि मेरा कार्ड बन गया, आंख भी बनवा ली, कोई भी पैसा नहीं लगा। इसके लिए मोदी सरकार को धन्यवाद करना चाहते हैं। उनके आशीर्वाद से आंख बन गई, फ्री में इलाज हो रहा है। गरीबों का बहुत ध्यान रख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी बहुत लोगों को देख रहे हैं, गरीबों को देख रहे हैं, उनका भला कर रहे हैं। फ्री में हमारी आंख बन गई यह बहुत बड़ी बात है। वहीं अस्पताल का संचालन करने वाली संस्था नवभारत जाग्रति केंद्र के सेक्रेटरी सतीश गिरिजा ने कहा कि यहां पर रोजाना करीब 40 सर्जरी होती हैं जिनमें से 30 आयुष्मान कार्ड धारकों की होती हैं। इसमें से भी ज्यादातर के कार्ड अस्पताल में बनाए जाते हैं। 2021 में महीने में 50 से 60 तक मोतियाबिंद की सर्जरी होती थी जो अब रोजाना 40 से ज्यादा हो गई हैं।

#AyushmanBharat #HealthcareIndia #ModiCare #GayaBihar #FreeTreatment #EyeSurgery #RuralHealthcare #GovernmentScheme #HealthForAll #AyushmanCard #PublicHealthcare #IndiaHealthInitiative

Category

🗞
News
Transcript
00:00This video is made possible in the video description of the video description below.

Recommended