Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
पवित्र रथ यात्रा के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेत कलाकार और पद्मश्री सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित एक अनूठी कलाकृति का निर्माण किया है. पुरी समुद्र तट पर तैयार की गई इस रचना में उन्होंने तीन भव्य रथों के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की 101 रेत मूर्तियां बनाई हैं. यह अलौकिक कलाकृति न केवल श्रद्धालुओं बल्कि देश-विदेश से आए पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गई है. रेत पर उकेरी गई यह भक्ति और कला की छवि देखने के लिए भारी संख्या में लोग पुरी तट पर उमड़े.मसुदर्शन पटनायक ने इस अवसर पर सभी भक्तों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं और कहा, "यह रचना मैंने भगवान महाप्रभु के चरणों में अर्पित की है और उन सभी श्रद्धालुओं के लिए है जो रथ यात्रा में शामिल नहीं हो सके, लेकिन दिल से जुड़े हैं.

Category

🗞
News

Recommended