Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को श्रीनगर के लेक व्यू पुलिस गोल्फ कोर्स में 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइक्लोथॉन का आयोजन किया. ये सालाना कार्यक्रम जम्मू और कश्मीर पुलिस की शुरू की गई श्रृंखला का हिस्सा है, जिसका मकसद लोगों को स्वस्थ जीवन जीने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इनमें कई दिव्यांग भी शामिल थे. उन्होंने खूबसूरत डल झील के किनारे व्हील चेयर चलाई. रविवार का कार्यक्रम फिट इंडिया पहल का हिस्सा था। ये पहल लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की है. इस अवसर पर एडीजीपी, जम्मू कश्मीर आनंद जैन ने कहा, "ये साइकिल थ्रू पैराडाइज हमारा ये इयरली इवेंट है, जो जम्मू कश्मीर पुलिस हर वर्ष ऑर्गनाइज करती है और इस साल देखना है कि 10 कैटेगरी में काफी उत्साह से लोगों ने भाग लिया है और इससे एक संदेश भी है कि युवाओं जो हैं अपने शक्ति है, एनर्जी है उसकी जो ताकत है वो अपनी पढ़ाई अपनी जो उन्नती है उसके लिए लगाएं, उसके निर्माण में लगाएं और खासकर नशे की लत से उससे दूर रहें."

Category

🗞
News

Recommended