Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम रही. 10 दिवसीय गणपति उत्सव के अंतिम दिन शनिवार को भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. लोग ढोल-ताशों की थाप पर भक्ति भाव से थिरकते नजर आए. बारिश के बीच विसर्जन के लिए लोग भगवान गणेश की मूर्तियों को लेकर अपने घरों और पंडालों से निकले और सड़कें खचाखच भर गईं. मध्य मुंबई में गणपति मंडलों के लिए प्रसिद्ध लालबाग में तेजुकाया, गणेश गली और कई अन्य मंडलों की मूर्तियों के विसर्जन की यात्रा शुरू हुईं. 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के बीच भव्य मूर्तियां पंडालों से ले जाई गईं. प्रसिद्ध लालबागचा राजा की शोभायात्रा निकाली जा रही है. हजारों लोग लालबाग की सड़कों और अन्य प्रमुख यात्रा मार्गों पर अपने देवता को विदाई देने के लिए एकत्रित हुए. लालबाग स्थित श्रॉफ बिल्डिंग में भीड़ उमड़ पड़ी और गणपति की मूर्तियों पर पुष्प वर्षा की गई. गिरगांव चौपाटी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर भी लोग कतार में खड़े रहे, जहां से फोर्ट, गिरगांव, मझगांव, भायखला, दादर, माटुंगा, सायन, चेंबूर और अन्य क्षेत्रों की अधिकांश प्रमुख मूर्तियां विसर्जन के लिए ले जाई जा रहीं. पुणे में अनंत चतुर्दशी की शुरुआत गणेश मंडल की पहली 'मनाचा' मूर्ति के विसर्जन के साथ हुई. महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य नेताओं ने कस्बा गणपति यात्रा में भाग लिया. 

Category

🗞
News
Transcript
00:00पूरे देश में गणेशुनसप की धूम है। भक्ति, उस्सा और आस्था से सराबोर महौल में गणपति बप्पा को विदाई देने का वक्त आ गया है।
00:15दस दिनों तक घरघर और मंडपो में विराजे बप्पा अब अपने गणराजी लोटने को तयार हैं। धोल ताशों और जैकारों के बीच भक्त बप्पा को विदाई दे रहे हैं।
00:31कुल मिलाकर यहाँ पर पूरे हर्शों लास का माहूल देखने को मिल रहा है।
00:47इस तरह से अभी हमने कहा कि यहाँ पर जितनी गणिश मूर्तिया यहाँ से जाएंगी और यहाँ से पुश्पुर रुष्टी होगी।
00:54और यह सिलसिला आज रात देर तक चलता रहेगा।
01:24श्रधालों की सुरक्षा और विसर्जन विवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
01:36जगा जगा बैरिकेडिंग, CCTV और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।
01:40गिरगाओं चौपाटी जैसे ही प्रमुक विसर्जन स्थलों पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड उम्री है।
01:47लेकिन हर कोई सयम और श्रद्धा के साथ बप्पा को विदा कर रहा है।
01:53ब्यूरो रिपोर्ट, ETV भारत

Recommended