Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे निम्न दबाव के प्रभाव की वजह से आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई है. समुद्री इलाकों में तेज हवाएं चली. मुछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.अनंतसागरम मंडल के कम्मावरिपल्ले के चपटा में बाढ़ का पानी भर गया. पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पेन्ना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं.जिससे स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी.पोडालाकुर मंडल में नवूर और पेदावागु धाराएं भी उफान पर हैं, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुडलुरु और थेट्टू के बीच चट्टानी धारा के उफान ने इलाके में यातायात की आवाजाही रोक दी.चेजेरला मंडल के यानमाडाला में नल्ला वागु तेजी से बह रही है. जबकि मर्रिपाडु मंडल में बोगेरु धारा और सैदापुरम मंडल में पिन्नरु धारा उफान पर है. जिसकी वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.लगातार बारिश की वजह से नेल्लोर जिले के निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. जिला प्रशासन कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:00दक्षिन पच्छिम बंगाल की खाड़ी में लगतार बन रहे निम्द दबाव के प्रभाव की वज़ा से आंत्रप्रदेस में भारी बारिस हुई है
00:11समुन्दरी इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं, मचुवारों को समुन्दर में नहीं जाने की सला दी गई है
00:17मौसम विभाग ने रेड अलट जारी किया है
00:20अनन्त साग्रम मंडल के कमवारी पल्ले के चप्टा में बाढ का पानी भर गया है
00:27पिछले पांच दिनों से लगतार हो रही बारिस के कारण पेना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है
00:32कई लाकों में नदी नाले उफान पर हैं जिससे इस कुलों में छुट्टी करनी पड़ी है
00:38पोडल आकूर मंडल में नवूर और पेदावागु धराएं भी उफान पर हैं
00:45बारिस की वज़ा से लोगों को परिसानियों का सामना करना पड़ रहा है
00:48गुडलूरू और थेटू के भी चटानी धरा के उफान ने इलाके में यतायात की आवाजा ही रोक दी है
00:55जबकि मरिपाडू में बोगेरू धरा और सैदापूरम में पिनरू धरा उफान पर है
01:03जिसकी वज़ा से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है
01:06लगतार बारिस की वज़ा से नेलोर जिले के निशले इलाके पूरी तरह जल्मगन हो गये है
01:14जिला प्रसासन कंट्रोल रूम से इस्थिती पर नजर रखे हुए है
01:18ब्यूरो रिपोर्ट एटीबी भारत

Recommended