Skip to playerSkip to main content
एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर अपने “दो पसंदीदा नन्हे बच्चों, बेटे गौतम और बेटी सितारा को चिल्ड्रन्स डे विश किया। नम्रता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चों की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट की पहली फोटो में प्यारी बेटी सितारा बबल्स के साथ खेलती नजर आ रही है, जबकि बेटा गौतम नीचे जमीन की तरफ देख रहा है। इसके बाद भाई-बहन की एक और फोटो है, जिसमें दोनों एक मजेदार राइड का आनंद ले रहे हैं। शेयर की की गए पोस्ट की लास्ट तस्वीर में सितारा और गौतम फाउंटेन के पास बैठे हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो महेश बाबू और नम्रता की मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'वम्सी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और 10 फरवरी 2005 को महेश और नम्रता ने अपनी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी की। साल 2006 में दोनों ने अपने पहले बच्चे गौतम का स्वागत किया और साल 2012 में वे दूसरी बार पेरेंट्स बने और उनकी बेटी सितारा का जन्म हुआ।


#NamrataShirodkar #MaheshBabu #SitaraGhattamaneni #GautamGhattamaneni #ChildrensDay #ThrowbackPhotos #CelebrityKids #StarFamily #InstaPost #AdorableMoments #CuteSiblings #FamilyGoals #ViralPost #FansLove #Motherhood #IndianCelebs #BollywoodNews #CelebrityLife #Heartwarming #InstaViral #ChildhoodMemories #SocialMediaBuzz

Category

🗞
News

Recommended