Skip to playerSkip to main content
  • 8 months ago
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ. हादसे में कम से कम 21 लोगों की जलकर मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.ये हादसा सामरलकोट मंडल के वेटलापालेम गांव में हुआ. विस्फोट उस वक्त हुआ जब कुछ महिलाएं फैक्ट्री के भीतर विस्फोटक सामग्री तैयार कर रही थीं. धमाका इतना जोरदार था कि कारखाने का ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. अभी भी कई मजदूरों के फैक्ट्री के मलबे के भीतर फंसे होने की आशंका है. विस्फोट के घंटों बाद भी पटाखा फैक्ट्री से रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत है. विस्फोट के कारण निकले घने धुएं ने आसपास के कम से कम पांच गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है. हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्री का मालिक फरार है.सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत का काम जारी है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत का काम चलाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा है.  

Category

🗞
News
Transcript
00:03आंद्र प्रदेश के काकिनाडा जिले में एक पटाका फैक्त्री में बड़ा धमाका हुआ
00:09हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं
00:14घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जड़िये नजदी की अस्पताल में भरती कराये गया
00:20जहां 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है
00:26ये हादसा सामरल कोट मंडल के बेटला पालेम गाउ में हुआ
00:30विसफोट उस वक्त हुआ जब कुछ महलाएं फैक्त्री के भीतर विसफोटक सामागरी तयार कर रही थी
00:37धमाका इतना जोरदार था कि कारखाने का ढांचा पूरी तरह शतिग्रस्त हो गया
00:42अभी भी कई मजदूरों के फैक्त्री के मलवे के भीतर फसे होने की आसंका है
00:47धमाके से निकले दुएने आसपास के कम से कम पांच गाउं को अपनी चपेट में ले लिया है
00:53जिससे अस्थाणिय निवासियों में देश्षत का माहौल है
00:57हादसे के बाद पटाखा फैक्त्री का मालिक फरार है
01:05सूचना मिलते हैं जिलाप्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं
01:09और राहत का काम जारी है
01:11मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नाइडू ने हादसे पर दुख जताया है
01:15उन्होंने अधिकारियों को युद अस्तर पर राहत का काम चलाने के निर्देश दिये हैं
01:20साथ ही घायलों के लिए बहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा है
01:28वहीं प्रशासन इस हासे की जाँच में जुट गया है
01:31पता लगाया जा रहा है कि क्या पटाखा फैक्टरी बैद थी या नहीं
01:35क्या यहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था कि नहीं
01:39ब्योरो रिपोर्ट ए टीवी भारत

Recommended