रांची: सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2026 में झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है. इस बार भी छात्राओं ने बेहतरीन परिणाम देकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. वहीं, रांची की होनहार छात्रा प्रण्या प्रिया 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्टेट टॉप की है. उनकी सफलता चर्चा का केंद्र बनी हुई है.इसी क्रम में रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) का प्रदर्शन भी खासा चर्चा में है. डीपीएस की छात्रा प्रण्या प्रिया ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उन्हें राज्य के टॉपर्स की श्रेणी में भी दे.