Skip to playerSkip to main content
  • 4 months ago
जैसलमेर. निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को जैसलमेर शहर में धार्मिक आस्था और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, व्रत, भजन-कीर्तन और दान-पुण्य के कार्यक्रमों के साथ पूरे शहर में धार्मिक वातावरण बना रहा। प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। विशेष रूप से दुर्ग स्थित लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और निर्जला एकादशी का पुण्य लाभ प्राप्त किया। निर्जला एकादशी के अवसर पर गो सेवा के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने गो माता को हरा चारा खिलाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर गोशालाओं में भी सेवा कार्य किए गए। दूसरी तरफ जरूरतमंदों को दान सामग्री वितरित की गई।

Category

🗞
News
Transcript
00:00I

Recommended