Skip to playerSkip to main content
  • 4 months ago
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. ये सीटें सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं. आयोग के अनुसार, उपचुनाव की अधिसूचना 7 जुलाई को जारी होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है. नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी और 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. मतदान 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी. आयोग ने मतदान के दौरान केवल अधिकृत बैंगनी स्केच पेन के उपयोग का निर्देश दिया है.

Category

🗞
News
Transcript
00:03भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राजसभा सीटों पर उपचनाव की घोशना कर दी है।
00:30नामांकन पत्रों की जाच होकी और 17 जुलाई तक उमीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।
01:00निर्वाचन आयोग ने पत्रों की जाचनाव की जाएगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया पर करीबी निगरानी रखी जाएगी।
01:09साथ ही हर खाली राजोजबा सीट के लिए अलग अधी सूचना और अलग मतदान कराया जाएगा।
01:15भले ही चुनाव कारिकरम एक जैसा क्यों ना हो।
01:18Mural Report, ETV भारत

Recommended