Skip to playerSkip to main content
  • 6 weeks ago
महाराष्ट्र के पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर बेटे को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है...प्रधानमंत्री को ई-मेल के जरिए भेजे गए भावुक पत्र में राखी अग्रवाल ने लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अपने ही बेटे के लिए न्याय मांगने की नौबत आएगी...उन्होंने लिखा, "हर मां की तरह मेरा भी सपना था कि केतन अपनी जिंदगी खुशी से जिए, शादी करे और हमारे साथ रहे लेकिन इसके बजाय मुझे अपने बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ा, मेरे बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके साथ ही मेरी पूरी दुनिया चली गई, घर का हर कोना उसकी याद दिलाता है, उसकी हंसी की जगह जो सन्नाटा है, हर दिन याद दिलाता है कि वो कभी लौटकर नहीं आएगा। केतन की मौत के 20 दिन बाद उनके ससुर का भी निधन हो गया, क्योंकि वो अपने पोते को खोने का गम सहन नहीं कर सके, मोदी जी, मैं सिर्फ एक मां हूं। मैं आपसे न सहानुभूति मांग रही हूं और न कोई विशेष रियायत, मैं केवल न्याय मांग रही हूं, कृपया केतन को महज एक ‘केस फाइल’ बनकर मत रह जाने दीजिए, वह किसी का बेटा, किसी का पोता और किसी का भाई था, लेकिन मेरे लिए वो मेरी पूरी दुनिया था, मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं केतन से कह सकूंगी कि तुम्हें न्याय मिल गया।"

Category

🗞
News
Transcript
00:00महराश्ट के पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अगरवाल की हत्या के मामले में उनकी मा राखी अगरवाल ने प्रधान
00:09मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर बेटे को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
00:30मुशी से जिये, शादी करे और हमारे साथ रहे, लेकिन इसके बजाए मुझे अपने बेटे का अंतिम संसकार करना पड़ा।
00:36मेरे बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके साथ ही मेरी पूरी दुनिया चली गई।
01:00मैं सिर्फ एक माँ हूँ, मैं आप से न सहानुभूती मांग रही हूँ और न कोई विशेश दियायत, मैं केवल
01:06न्याय मांग रही हूँ।
01:07कृपया केतन को महज एक केस फाइल बन कर मत रह जाने दीजिये, वो किसी का बेटा, किसी का पोता
01:14और किसी का भाई था, लेकिन मेरे लिए वो मेरी पूरी दुनिया था।
01:19मुझे उम्मीद है कि एक दिन में केतन से कह सकूँगी कि तुम्हे न्याय मिल गया।
01:55पुलिस के मुताबिक जाँच में डिजिटल साक्ष, CCTV फुटेज, प्रत्यक्ष दर्शियों के बयान और अन्य सबूत मिले हैं जिनसे हत्या
02:04की पूर्व नियोजित साजिश का संकेत मिलता है।
Comments

Recommended