Skip to playerSkip to main content
  • 3 months ago
पोकरण. क्षेत्र के दूधली नाडी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। जिस पर तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई और धरना समाप्त करवाया गया। भणियाणा क्षेत्र के दूधली नाडी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के 19 पद स्वीकृत है। जबकि यहां केवल 3 शिक्षक ही कार्यरत है। जिसको लेकर शुक्रवार को सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। उन्होंने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्होंने शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षण व्यवस्था बिगड़ रही है और विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया, लेकिन यहां शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां जब तक शिक्षक नहीं लगाए जाते है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Category

🗞
News
Transcript
00:02oh
00:04oh
00:04oh
00:04oh
00:04oh
00:04oh
00:04oh
00:04oh

Recommended