Skip to playerSkip to main content
  • 1 week ago
भीड़ और जाम के बीच पुलिस की सूझबूझ से बची बड़ी दुर्घटना

सवाईमाधोपुर. यहां जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क पर अचानक एक कार का आगे का साइड एक्सल टूट गया। गाड़ी में सवारियां बैठी हुई थीं और वाहन लालसोट‑कोटा मेगा हाईवे की ओर निकल रहा था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अचानक गाड़ी रुकने से सड़क पर अफरा‑तफरी मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। हादसे के बाद मुख्य गेट के बाहर यातायात जाम हो गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी ने तुरंत स्थिति संभाली और अपनी सूझबूझ से क्रेन बुलवाकर कार को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।

Category

🗞
News
Transcript
00:00I love you guys.
Comments

Recommended