Skip to playerSkip to main content
  • 1 week ago
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 3 करोड़ की कीमत वाली स्मैक बरामद

सवाईमाधोपुर. रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्मैक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 153.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार और पिकअप को भी जब्त किया।

थानाधिकारी श्याम सुन्दर ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और साइबर सैल जयपुर रेंज की तकनीकी मदद से कुश्तला टोल प्लाजा पर कार्रवाई की। यहां दिल्ली‑मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक कार और पिकअप वाहन खड़े मिले। कार में सुभाष गुर्जर निवासी खोयली जिला करौली, हाल दौसा और पिकअप में रामनिवास मीना निवासी खेड़ी थाना छीपाबड़ौदा, बांरा बैठे मिले। तलाशी में सुभाष गुर्जर की कार से खाकी टेप में पैक 153.34 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
लंबे समय से कर रहे थे अवैध स्मरी की तस्करी
प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध स्मैक की तस्करी कर रहे थे। वे सवाईमाधोपुर, करौली, दौसा, जयपुर और एनसीआर क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करते थे, जहां इसे रिटेल में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त कार और पिकअप को भी जब्त किया।

अब आगे बड़े खुलासा की संभावना

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। अनुसंधान थाना कोतवाली के थानाधिकारी मदनलाल मीणा कर रहे है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है, जिससे और भी बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

Category

🗞
News
Transcript
00:01Let's take a look at him.
00:04Let's go to him.
00:05Let's go to him.
00:06I'm going to go to him.
00:09Are you going to go to him?
00:15Okay.
Comments

Recommended