Skip to playerSkip to main content
  • 5 weeks ago
यूपी के शामली में यू-ट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है...इस सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है...घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है..अंकित बालियान शाम के वक्त जिम गए थे और वहां से बाहर निकलकर जैसे ही आए, बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी...करीब 18 राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चलने से वो गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े...फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया...गंभीर रूप से घायल अंकित बालियान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया..जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है...अंकित बालियान के पिता धरने पर बैठ गए हैं..उनकी मांग हैं कि हर हाल में उनके बेटे को मारने वाला आरोपी चाहिए। अंकित बालियान के मर्डर पर राजनीति भी गर्मा गई है...सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राज्य सरकार पर हमला बोला है।

Category

🗞
News

Recommended