संसद मार्ग थाना... बड़ी संख्या में जुटे सीजेपी के कार्यकर्ता... हाथों में पोस्टर और नारे... और बीच में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करते संगठन के नेता। सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कथित मारपीट के आरोपों को लेकर अब मामला थाने तक पहुंच गया है। स्वतंत्र भारद्वाज की ओर से लगाए गए दावों के बाद विवाद ने तूल पकड़ा... और अब सीजेपी की ओर से पूरे मामले में कार्रवाई और न्याय की मांग की जा रही है... वहीं थाने के बाहर बड़ी संख्या में सीजेपी कार्यकर्ता जुटे हैं और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। उधर थाने के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं।