Skip to playerSkip to main content
  • 13 minutes ago
पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है. महाराष्ट्र के पुणे में गणपति की एक अनोखी मूर्ति लोगों का ध्यान खींच रही हैं. फर्ग्यूसन कॉलेज रोड पर 21 हजार पानीपूरी से करीब 13 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा बनाई गई है. इस गणेश प्रतिमा को बनाने में बांस, कागज का इस्तेमाल किया गया है और प्रत्येक पानीपूरी को बहुत बारीकी से ढ़ाचे में लगाया गया है. 'गणेश भेल' के मालिक रूपेश और दिनेश गुडमेवार ने अपने कारोबार से जुड़ी चीजों का अनोखे ढंग से इस्तेमाल करके ये आकर्षक मूर्ति बनाई है. दोनों भाइयों को इस मूर्ति को बनाने के विचार 6 महीने पहले आया, इसके बाद इन्होंने मूर्ति के लिए जरूरी स्ट्रक्चरल डिजाइन पर स्टडी की और मूर्ति बनाने का असली काम दो महीने पहले शुरू किया. यहां आने वाले लोग पानीपूरी से बनी इस मूर्ति को देखते रह जाते हैं और तारीफ किए बिना नहीं रहते.  

Category

🗞
News
Transcript
00:28४ूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है।
00:30देश और दिनेश गुडमेवार ने अपने कारोबार से जुडी चीजों का अनोखे ढंग से इस्तमाल करके ये आकरशक मूर्ती बनाई
00:37है।
00:38दोनों भाईयों को इस मूर्ती को बनाने का विचार छे महीने पहले आया, जिसके बाद इन्होंने मूर्ती के लिए जरूरी
00:45स्ट्रक्चरल डिजाइन पर स्टडी की और मूर्ती बनाने का असली काम दो महीने पहले शुरू किया।
00:51यहां आने वाले लोग पानी पूरी से बनी इस मूर्ती को देखते रह जाते हैं।
Comments

Recommended