Skip to playerSkip to main content
  • 1 minute ago
गेट पर समर्थकों की भीड़ जुटते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा, दिनभर बनी रही हलचल

सवाईमाधोपुर. नगर परिषद उपसभापति चुनाव को लेकर मंगलवार को सुबह से ही नगर परिषद परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आए। चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर पुलिस का जाप्ता तैनात रहा और नगर परिषद के मुख्य गेट पर आने-जाने वालों पर निगरानी रखी।

चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होते ही परिसर के बाहर भीड़ बढ़ने लगी। ऐसे में पुलिसकर्मी बार-बार मौके पर जुट रही भीड़ को व्यवस्थित करते और गेट के आसपास भीड़ नहीं लगने देने का प्रयास करते नजर आए। दिनभर नगर परिषद परिसर के बाहर राजनीतिक गतिविधियों के चलते हलचल बनी रही। समर्थक अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी करते दिखाई दिए, वहीं पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम घोषित होने तक नगर परिषद परिसर में पुलिस की मौजूदगी बनी रही।

Category

🗞
News
Transcript
00:00.
00:02.
00:04.
Comments

Recommended