Skip to playerSkip to main content
  • 6 minutes ago
वाशिंगटन में चीनी राष्ट्रपति चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग और फर्स्ट लेडी पेंग लियुआन का भव्य स्वागत हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी प्रेसिडेंट के सम्मान में व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा. इस दौरान ट्रंप ने शी जिनपिंग को एक बाल्ड ईगल की मूर्ति तोहफे में दी. ट्रंप के मुताबिक, पोडियम पर रखी करीब तीन फुट ऊंची मूर्ति को एक अमेरिकन आर्टिस्ट ने ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ मिलकर डिजाइन किया था. ट्रंप ने कहा, 'मैं प्रेसिडेंट शी को एक बहुत बढ़िया अमेरिकन आर्टिस्ट का बनाया हुआ तोहफ़ा देता हूं, जो दुनिया के सबसे महान आर्टिस्ट में से एक है और जिसे मेलानिया और मेरे पर्सनल कोलेबोरेशन से डिजाइन किया गया है. गंजा चील अमेरिका का राष्ट्रीय चिंन्ह है और अमेरिका की आजाद और ऊंची उड़ान भरने वाली भावना का एक उदाहरण है. हमें उम्मीद है कि इसे बीजिंग में एक अच्छी जगह, एक शानदार जगह मिलेगी.'इस दौरान ट्रंप ने अपनी चीन की यात्रा और  बीजिंग में चीन के शानदार स्वागत को याद किया. ट्रंप ने कहा, ये बहुत सम्मान की बात है. प्रेसिडेंट शी जिनपिंग , मैडम पेंग और चीनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य, मेलानिया और मैं व्हाइट हाउस में आपका एक बार फिर स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं. आप सच में बहुत अच्छे, कमाल के लोग हैं.  बीजिंग की मेरी यात्रा के दौरान चीनी लोगों की मेहमाननवाजी पूरी तरह दिखी. हम उम्मीद करते हैं कि आपको वैसा ही सम्मान मिलेगा. '

Category

🗞
News
Transcript
00:28Washington
00:54Beijing, it's your honor.
00:55इस दोरान ट्रम्प ने अपने शीन की यात्रा और Beijing में शीन में हुए सांदार स्वागत को याद किया.
01:25इस दोरान मिलेगा जैसा आप एक दशक से ज़्यादा समय में पहली बार वासिंग्टन लोटे हैं.
01:321962 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब एयरपोर्ट पर किसी उदेशी नेता की अगवानी के लिए अमेरिका की राश्पत
01:39खुद मौजूद हो।
01:40शीन की राश्पत शी जिन पिंग तीन दिन की अपनी आतरप पर वाशिंग्टन पहुंचे हैं शी और उनकी पत्नी पेंग
01:46जब विवान से नीशे उत्रे तो अमेरिकी राश्पत डोनाल ट्रम्प ने अपनी पत्नी मिलानिया ट्रम्प के साथ उनका स्वागत किया।
02:03You
Comments

Recommended