सारा अली खान बप्पा की भक्ति में लीन हैं और गणपति सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती नजर आई हैं। सारा कभी बप्पा के सामने बैठकर पोज देती हैं। तो कभी करीबियों के साथ मिलकर उनकी सेवा में तत्पर देखी जाती हैं। पिक्चर्स की सीरीज में सारा के चेहरे का सुकून और खुशी देखते ही बनी है।