वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। प्रेमानंद महाराज का शिष्य दीपक मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला था। इस केस में पुलिस का कहना है कि पहली नजर में सुसाइड का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य भी जुटा रही है। कहा जा रहा है कि पुलिस को युवक के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान मिले हैं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सवाल यही है कि आखिर दीपक के साथ क्या हुआ था ?