Skip to playerSkip to main content
  • 1 minute ago
नेपाल के पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बारिश का असर भारत के सीमावर्ती राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार में भीषण बाढ़ के रूप में देखने को मिल रहा है। गंडक और नारायणी नदी के जलस्तर में अचानक आई रिकॉर्ड वृद्धि के चलते कई प्रमुख तटबंध टूट गए हैं। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा और बैरिया प्रखंड स्थित चंपारण तटबंध के कई हिस्सों (खैरटवा व फुलियाखांड़) में दरार आने के बाद गंडक नदी का पानी तेजी से रिहाइशी इलाकों और खेतों की ओर फैलने लगा है।

वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 5.43 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद बगहा में नदी का जलस्तर 91.25 मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है, जिससे कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नारायणी नदी के प्रचंड दबाव के कारण एपी (AP) तटबंध टूटने से आसपास के लगभग 25 गांवों पर बाढ़ का सीधा खतरा पैदा हो गया है। महराजगंज और आसपास के जिलों में भी नदियां उफान पर हैं, जबकि राज्य में बारिश जनित हादसों में भारी नुकसान हुआ है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को राहत व बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन तटबंधों की पेट्रोलिंग और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने में जुटा है। देखिए वनइंडिया हिंदी की यह ग्राउंड रिपोर्ट।

About the Story:
Heavy rainfall in Nepal has triggered severe flooding in Bihar and Uttar Pradesh as the Gandak and Narayani rivers cross danger marks. Over 5.43 lakh cusecs of water released from the Valmikinagar Barrage led to major breaches in the Champaran embankment in West Champaran and the AP embankment in Kushinagar, inundating dozens of villages and displacing residents across the border districts.

~PR.514~ED.106~GR.508~HT.178~VG.HM~

Category

🗞
News

Recommended