Skip to playerSkip to main content
  • 28 minutes ago
 मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने मुंबई के शिवाजी पार्क में मोर्चा खोल दिया है. इस प्रदर्शन को लेकर शिवाजी पार्क इलाके में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शन करने वाले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और उनके खिलाफ नारे लगा रहे है. प्रदर्शन को देखते हुए शिवाजी पार्क इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. महा विकास अघाड़ी ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है. प्रदर्शन से एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा था, "पूरे देश को अब यह समझ आ गया है कि हम चाहे कितने भी कैंपेन चला लें. यह टूटा हुआ, करप्ट सिस्टम इस देश के नौजवानों की ज़िंदगी और भविष्य को खा रहा है. हम बदलाव की मांग कर रहे हैं. लेकिन यह सब तब तक नहीं होगा जब तक हमारे समाज में कुछ भी बदलने का एकमात्र जरिया, वोट देने का अधिकार, हमसे छीन लिया जाएगा..."

Category

🗞
News
Transcript
00:03कौकरुजंता पार्टी मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त के स्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है
00:09जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुचे हैं मंच पर CEC ग्यानेश कुमार मस्ट गो का पोस्टर लगा है
00:15अभीजीत दीपके सौरवदास समेत सीजेपी समर्थक हाथों में तिरंगा लहरा रही है और मंच के नीचे बड़ी संख्या में मौजूद
00:24यूवा अपने मोबाइल में इस दृष्य को क्यात कर रही है और मा तुझे सलाम सौंग चल रहा है इसके
00:30बंद होते ही अभीजीत दी
00:56प्रदशन में शामिल सौरवदास ने कहा कि ज्यानेश कुमार को जाना होगा
01:26सिंगर विशार ददलानी समेथ कई जानीमानी हस्तियां इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुची है
01:40प्रदर्शन को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में मुंबाई पुलिस के जवान तैनात किये गए है
01:45कानून विवस्था बनाए रखने और ट्राफिक पर कोई असर न पढ़ने देने के लिए स्थिती पर कड़ी नजर रखी जा
01:52रही है

Recommended