Skip to playerSkip to main content
  • 6 minutes ago
देश के कई हिस्सों में मौसम ने अलग-अलग तेवर दिखाए हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार  में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. यूपी में गंगा और शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब हैं, जबकि बिहार के 253 गांवों में पानी घुस चुका है. इसके उलट, दक्षिण भारत के केरल और माहे में 2 से 7 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है, वहीं तटीय कर्नाटक में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है.मध्य प्रदेश से 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई तय मानी जा रही है, जिससे पहले कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 अक्टूबर को मैदानी इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद गर्मी बढ़ने लगी है.

Category

🗞
News
Transcript
00:01देश की कई राजो उडिशा पश्यमंगाल महराश्र और दक्षणी प्राय धुईप में कहीं कहीं बारिश हो सकती है।
00:50दूसरी तरफ नेपाल से पानी आने और दस तट बंधों के तूटने से बिहार के छे जिलो में बाढ़ की
00:57स्थिती गंभीर हो गई है।
01:00दूसरी पन गावों में पानी घुश गया है। इसे 3,65,000 से जादा लोग प्रभावित हैं।
01:0644,000 लोग घर छोड़ चुके हैं। तीन लोगों की मौत भी हुई है।
01:10Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended