मध्य अमेरिकी देश पनामा में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद 6.6 तीव्रता का एक और झटका लगा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप 9 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात 11:26 बजे 10 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया।भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने पनामा समेत कोस्टा रिका, मैक्सिको, निकारागुआ, कोलंबिया और इक्वाडोर जैसे देशों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को समुद्र तट से दूर और सुरक्षित व ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
Comments