Skip to playerSkip to main content
  • 4 weeks ago
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट को रविवार को हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि फ़्लाइट के अंदर एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई थी. इंडिगो ने एक बयान में कहा, "11 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6ई- 6115 को हैदराबाद डायवर्ट किया गया क्योंकि एक यात्री के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलते देखा गया था, जिससे फ़्लाइट में मौजूद लोगों के बीच तुरंत सुरक्षा अलार्म बजने लगे. केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को काबू में कर लिया". इस घटना से यात्रियों में घबराहट फैल गई. घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसे एक यात्री ने मोबाइल फ़ोन पर रिकॉर्ड किया था. इसमें यात्री अपने बैग से आग बुझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. केबिन क्रू ने फ़ायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करके आग बुझाई.

Category

🗞
News
Transcript
00:02दिल्ली से चेननाई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट कर गया जुसके बाद आग लग गई
00:08और यात्रियों में अफरा तफरी मच गई
00:10इसके बाद फ्लाइट को हैदरबाद डाइवोर्ट किया गया और शम्शाबाद के राजीव गांदे इंटरनाशनल एयरपोर्ट पर इमर्जनसी लैंडिंग कर आई
00:18गई
00:18इंडिगो ने एक बयान में कहा कि एक यात्रि के पोर्सनल इलेक्ट्रोनिक डेवाईस से धुआ निकलते देखा गया था जोसे
00:25फ्लाइट में मौजूद लोगों के बीच तुरंद सुरक्षा अलार्म बशने लगे
00:28केबिन क्रू ने तुरंद कारेवाई की और स्थती को काबू में कर लिया
00:32फ्लाइट के सुरक्षत लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षत बाहर निकाला गया
00:36मैं अधिकारी ने पावर बैंक में आग लगने की वजहों का पता लगाने की जान शुरू कर दी है

Recommended