Skip to playerSkip to main content
  • 2 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं. केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया. सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर केरलम के नए राज्यपाल होंगे, जबकि दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. झारखंड के सीनियर बीजेपी नेता ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल और ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी. सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त होने पर पूर्व बीजेपी सांसद दुष्यंत गौतम ने खुशी जताई है. इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक, जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के तौर पर देखा जा रहा है. खास तौर पर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्यों तमिलनाडु और केरल में अनुभवी बीजेपी नेताओं को राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का पूर्णकालिक राज्यपाल नियुक्त किया गया है. आर्लेकर केरल के रहने वाले हैं और वे पिछले कई महीनों से तमिलनाडु के राज्यपाल के काम को संभाल रहे थे. आर्लेकर का राजनीतिक और प्रशासनिक का काफी लंबा अनुभव है. वे गोवा विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा, वे पहले हिमाचल प्रदेश और बिहार के राज्यपाल का भी दायित्व संभाल चुके हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:28।
00:58बनाया गया है।
01:04बनाया गया है।
01:18वे गोवा के पूर विधानसभा द्यक्ष रह चुके हैं।
01:21इसके अलाबा वे हिमाचल प्रदीस और बिहार के राजपाल का भी दाईतु सम्हाल चुके हैं।
01:26वहीं सिक्किम के राजपाल ओम प्रकास मातुर को केरलम भेजा गया है।
01:30मातुर भाजपा के पुराने और अन्भवी नेता हैं।
01:33वे राजस्थान से राजसभा के सांसद भी रह चुके हैं।
01:36जुलाई 2024 में उन्हें सिक्किम का राजपाल बनाया गया था।
01:39अब उन्हें केरलम का राजपाल बनाने करने लिया गया है।
01:43ओडिसा के नए राजपाल ब्रज मोहन राम जहारखंड के पलामों से पूर्व लोग सभा सांसद रह चुके हैं।
01:49करनाटक के नए राजपाल सुधायादो महंद्रगड से बीजपी की पूर्व सांसद रह चुके हैं।
01:55वह राष्ट्री पिष्टा वर्ग आयोग की सदस भी रह चुके हैं।
01:59उत्रखंड के नए राजपाल ढाल सिंग विशेन बद्रप्रदेश के बाला घाट से सांसद रह चुके हैं।

Recommended