Skip to playerSkip to main content
  • 5 minutes ago
हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. माता जी के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की.नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से सुरक्षा तथा दर्शन व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है. मंदिर में श्रद्धालुओं को कतारों के माध्यम से व्यवस्थित ढंग से माता जी के दर्शन करवाए जा रहे हैं, ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े.ये भी पढ़ें: आस्था और इतिहास का केंद्र है हिमाचल का ये मंदिर, बुशहर राजपरिवार से है गहरा नाता

Category

🗞
News
Transcript
00:18शक्ति की उपासना का महापर्व चल रहा है।
00:30शक्ति कातारों में जैकारे लगाते श्रधालू, हाथों में चुनरी और प्रसादनी नजर आ रहे हैं।
01:07पंजाब, हरियान, दिल्ली और हिमाचल के कोने कोने से श्रधालू, माता के दर्शन को पहुँच रहे हैं।
01:14पूरा मंदिर परिसर माता के जैकारों से घूंज रहा है।
01:38माता के दर्वार में आने वाले श्रधालू को किसी तरह की कोई परिशानी पेश ना आए।
01:42इसको लेकर जिला प्रशासन और मंदिर नियास ने पुकता इंतजाम किये है।
01:47हिमाचल सरकार के निर्देश पर सुरक्षा और सुविधा को सबसे जैदा प्राथिमिक्ता दी जा रही है।
01:52कतारों में लगकर भक्त माते के दर्शन कर रहे हैं।
01:56श्रधालू माता के दर्वार में शीष नवाकर सुख सम्रिधी की कामना कर रहे हैं।
02:01पुराक्षेत्र भक्तिमय महाल में सराबोर है।
02:36नवरात्र में नैना देवी मंदिल में आस्था का ये अद्बुत नजारा हर किसी को भक्ति में भर रहा है।
02:42यही वज़ा है कि माता के दर्शन करने वाले श्रधालू को माता के पावन पड़ पड़ बहुत सुखून मिल रहा
02:48है।
02:49इत्वी भारत के लिए सुभाश चंद की रिपोर्ट।

Recommended