Skip to playerSkip to main content
  • 7 hours ago
सवाईमाधोपुर. जल्द ही राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन की तस्वीर बदलने जा रही है। उद्योगपति एवं भामाशाह ओमप्रकाश अग्रवाल अपने माता-पिता की स्मृति में विद्यालय के विकास पर सहयोग करेंगे। इसके तहत छह नए कक्षा-कक्ष बनाने के साथ पुराने कमरों की मरम्मत, आधुनिक शौचालय, सौर ऊर्जा संयंत्र और शुद्ध पेयजल सहित कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास गुरुवार को होगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना मुख्य अतिथि होंगे। नगर परिषद सभापति मेवा चौधरी और उपसभापति माया गोयल विशिष्ट अतिथि होंगी।

जिले में संचालित ‘भविष्य की उड़ान’ कार्यक्रम के तहत अब शहरी क्षेत्र के विद्यालयों के विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मानटाउन बालिका विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे विद्यालय में अध्ययनरत करीब एक हजार बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
कक्षा-कक्ष से लेकर शौचालय तक होंगे विकसित
विद्यालय में छह नए कक्षा-कक्ष और एक अतिरिक्त मुख्य द्वार बनाया जाएगा। पुराने कक्षा-कक्षों की मरम्मत के साथ पूरे परिसर में बिजली की नई फिटिंग कराई जाएगी। छत से पानी का रिसाव रोकने के लिए डैम्प प्रूफिंग होगी। बिजली की नियमित आपूर्ति के लिए सौर पैनल और बालिकाओं को स्वच्छ व ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए आरओ युक्त वाटर कूलर लगाया जाएगा। प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा के अनुसार विद्यालय में आधुनिक शौचालय, वर्षा जल संचयन प्रणाली और बैडमिंटन कोर्ट भी विकसित किए जाएंगे। इन सुविधाओं से छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

अब नए नाम से जाना जाएगा विद्यालय

राज्य सरकार के नियमानुसार विद्यालय विकास के लिए भामाशाह की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत राशि खर्च किए जाने पर विद्यालय का नामकरण किया जा सकता है। प्रस्तावित विकास कार्य पूरे होने के बाद विद्यालय का नाम बदलकर सेठ श्री मोहनलाल संतरा देवी अग्रवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन किया जाएगा।
माता-पिता की स्मृति में उठाया कदम
भामाशाह ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता का जीवन सवाईमाधोपुर के लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके माता-पिता बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में विशेष रुचि रखते थे। उनकी स्मृति को स्थायी बनाने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय के विकास में सहयोग करने का निर्णय लिया।

.................
इनका कहना है...

यह सहयोग बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। विद्यालय में सुविधाएं बढ़ने से छात्राओं को पढ़ाई के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण भी मिलेगा।
दिनेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, सवाईमाधोपुर


Category

🗞
News
Transcript
00:14Hey, there's a job, there's a job.

Recommended