Skip to playerSkip to main content
  • 5 minutes ago
लाठी @ पत्रिका. शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर शनिवार को भादरिया माता के दरबार में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। माता के जयकारों और मंगल आरती से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। सप्तमी के अवसर पर राजस्थान के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु भादरिया माता के दरबार पहुंचे। फलोदी, जैसलमेर, पोकरण, पाली, जोधपुर और बीकानेर सहित लाठी, धोलिया, चांधन, सोढाकोर, मूलाना और आसपास के गांवह/वें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल, मोटरसाइकिलों और वाहनों से आए। पुजारी नंदकिशोर शर्मा, दिनेश शर्मा एवं विशोद शर्मा ने विधि-विधान से भादरिया राय माता की पूजा-अर्चना करवाई। मंगल आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और माता के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। जगदम्बा सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव जुगल किशोर आसेरा ने बताया कि सप्तमी की रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

Category

🗞
News
Transcript
00:00Music
00:01Music
00:03Music
00:05Music
00:08Music
00:08Music
00:11Music
00:12Music
00:13Music
00:13Music
00:13Music
00:13Music
00:14Music
00:15Music
00:15Yay!
00:18Yay!
00:19Yay!
00:20Yay!
00:20Yay!
00:20Yay!
00:21Yay!

Recommended