Skip to playerSkip to main content
  • 2 hours ago
मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. गैंग के एक मेंबर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये धमकी दी. अनिल पंडित ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'हमने उन्हें फोन करके चेतावनी दी थी, लेकिन वह नहीं समझे. इसलिए आज हमने उन्हें और जोर देकर समझाया. मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो भी हमारी बात नहीं मानेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसका अगला नंबर होगा. अनिल पंडित ने एक्टर सलमान खान को भी धमकी दी. मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से शेयर किए गए एक ऑडियो में अनिल पंडित ने सलमान से लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई कम्युनिटी से माफी मांगने को कहा. अनिल पंडित ने कहा, 'सलमान खान मेरी बात ध्यान से सुनो. अगर तुमने मेरे बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई या बिश्नोई कम्युनिटी से माफी नहीं मांगी, तो हम तुम्हारे घर में किसी को भी नहीं छोड़ेंगे. हम तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे. यह बात ध्यान में रखना. यह मत सोचना कि तुम सिक्योरिटी में हो और तुम्हें कुछ नहीं होगा. उधर, एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के सिलसिले में राजस्थान की कोटा पुलिस ने तीन शूटरों को हिरासत में लिया है. सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीनों को ट्रेन पकड़ा. ये तीनों बदमाश पुणे-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन से जयपुर जा रहे थे. पकड़ गए बदमाशों में दो हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि एक बिहार का रहने वाला है. इनमें एक नाबालिग बताया जा रहा है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है.  रविवार शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग की गई थी. तीन मोटरसाइकिल सवारों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया. टाइगर श्रॉफ की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें उनकी बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिख रही हैं. इस घटना में ड्राइवर और उनके साथ रहा एक दूसरा व्यक्ति जख्मी है. उसका इलाज चल रहा है.  

Category

🗞
News
Transcript
00:28।
00:59He will be the other one.
01:28He will be the other one.
01:30He will be the other one.
01:52He will be the other one.
02:08Tiger Shroff की जो तस्वीरे सामने आई हैं उनमें उनकी बाह और सीने पर पट्टियां बंधी दिख रही है.
02:14इस घटना में ड्राइवर और उनके साथ रह रहा एक दूसरा व्यक्ती जखमी है. उनका इलाज चल रहा है.
02:20Bureau Report, ETV भारत.

Recommended