प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता कर भारत-पोलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। 16 साल बाद पोलैंड के किसी प्रधानमंत्री का यह पहला भारत दौरा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक, रक्षा और ऊर्जा सहयोग को मजबूत करना है।
पोलैंड के वित्त मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की ने कहा कि उनका देश भारत को बेहतरीन और किफायती रक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुसंधान, विकास और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में साझेदारी करना चाहता है। पोलैंड अपने रक्षा बलों के आधुनिकीकरण पर जीडीपी का करीब 5 प्रतिशत खर्च कर रहा है।
Prime Minister Narendra Modi and Polish Prime Minister Donald Tusk held bilateral talks at Hyderabad House in New Delhi to review various aspects of India-Poland relations. Tusk’s visit marks the first visit by a Polish Prime Minister to India in 16 years. The key objective is to strengthen cooperation between the two countries in trade, defence and energy.
Polish Finance Minister Andrzej Domański said Poland’s defence industry is keen to partner with India and can offer high-quality, cost-effective defence equipment. Poland is spending around 5% of its GDP on modernising its armed forces and is looking to expand cooperation in research, development and advanced technologies.