Skip to playerSkip to main content
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्य तैयारी शुरू हो गई है। सरयू किनारे होने वाले इस आयोजन में 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलेंगे।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 10वें घाट पर अवध विश्वविद्यालय के कुलपति विजेंद्र सिंह ने प्रोफेसरों और स्वयंसेवकों के साथ पूजन किया। इस कार्यक्रम के साथ दीपोत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई। घाटों की सफाई के बाद मार्किंग का काम शुरू हो गया।

विश्वविद्यालय ने 30 लाख दीये जलाने के लक्ष्य के मुकाबले 33 लाख दीये मंगवाए हैं, ताकि परिवहन और उन्हें रखने के दौरान टूटने वाले दीयों की भरपाई की जा सके।पिछले दीपोत्सव में 26,17,215 से अधिक दीप जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। अब विश्वविद्यालय अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी में है।

#Ayodhya #Deepotsav2026 #AyodhyaDeepotsav #RamNagari #SaryuGhat #UttarPradesh #ViralNews #TehelkaNews

Category

🗞
News

Recommended