Skip to playerSkip to main content
  • 30 minutes ago
त्योहारों के सीजन में एक बार फिर दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. आज सुबह ग्रेटर नोएडा का नाम देश के 253 शहरों में सबसे अधिक प्रदूषित शहर के रूप में दर्ज हो गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड CPCB) से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 357 रिकॉर्ड किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. वहीं, मध्य प्रदेश का सिंगरौली 312 AQI के साथ दूसरे स्थान पर रहा. ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है. ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर एक दिन के भीतर तेजी से बढ़ा है. 22 अक्टूबर को शाम चार बजे यहां का AQI 219 दर्ज किया गया था. वहीं, इसके अगले दिन सुबह नौ बजे ये बढ़कर 357 पर पहुंच गया. यानी एक दिन में 138 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.  AQI का स्तर 450 से ज्यादा हो तो इसे अत्यंत गंभीर माना जाता है. अगर AQI 401 से 450 के बीच हो तो इसे गंभीर माना जाता है. अगर ये 301 से 400 के बीच हो तो इसे बहुत खराब और अगर 201 से 300 के बीच हो तो हवा की गुणवत्ता को खराब माना जाता है. ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 3 में AQI 337 और नॉलेज पार्क 5 में AQI 376 दर्ज किया गया है. नॉलेज पार्क-5 का AQI शहर के AQI से भी अधिक रहा है. हवा की लगातार खराब होती गुणवत्ता के बीच लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सास संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहना जरूरी है.

Category

🗞
News
Transcript
00:03तेवहारों की सीजन में एक बार फिर दिल्ली NCR में वाई प्रदूसर का यस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।
00:37प्रदूसर का इस्तर बढ़ने से लोगों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।
01:28प्रदूसर का इस्तर एक दिन के भीतर तेजी से बढ़ा है।
01:29अगर ये 301 से 400 के बीच हो तो इसे बहुत खराब और अगर 201 से 300 के बीच हो
01:36तो हवा की गुडवत्ता को खराब माना जाता है।
01:40ग्रेटर नोड़ा के नौलेज पार्क 3 में EQI 337 और नौलेज पार्क 5 में EQI 376 दर्ज किया गया है।
01:49नौलेज पार्क 5 का EQI शहर के EQI से भी अधिक रहा है।
01:54हवा की लगातार खराब होती गुडवत्ता के बीच लोगों को परदूसर से बचाओ के लिए सावधानी बरकने की जरूरत है।
02:02खास करके बच्चों, बुजुर्गों, और सांस समंदी बीमारियों से पीडित लोगों को विशे सुरूफ से सतर्क रहना जरूरी है।
02:32दिली NCR के दूसरे प्रमुक शहरों में भी उवाई परदूसर का असर देखने को मिला है।
02:38आज सुबस नौ बजे दिली का AQI 224, गाजियबाद का 225 और नोईड़ा का 208 दर्ज किया गया है।
02:47यहां हवा की गुडवत्ता खराब बनी हुई है।
02:50विरुरिपूर्ट ETV भारत
02:52झाल झाल झाल झाल

Recommended