Skip to playerSkip to main content
  • 9 minutes ago
आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में पिनाकोटा के पास एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. ये धमाका उस वक्त हुआ, जब सड़क बनाने के लिए मजदूर पहाड़ी को काट रहे थे. मजदूरों ने पहाड़ी में ब्लास्ट करने के लिए जिलेटिन स्टिक लगी एक खास मशीन का इस्तेमाल किया. जैसे ही मजदूरों ने मशीन में डीजल डाला, अचानक उसमें आग लग गई और वहां बड़ा धमाका हो गया. रास्ते से गुजर रही गाड़ियां भी धमाके के बीच फंस गईं और दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. एसपी अमित बरदार के मुताबिक ये घटना तब हुई जब मजदूर एक डंपर ट्रक में फ्यूल भर रहे थे. साइट पर मजदूर आम तौर पर ड्रम में डीजल ले जाते हैं क्योंकि ये जगह करीब 100 किलोमीटर दूर है. एसपी ने साफ किया कि यह अचानक लगी आग थी, धमाका नहीं. मृतकों में विशाखापट्टनम की टीचर सुनीता भी शामिल हैं. सुनीता पिनाकोटा इलाके के एक MPP स्कूल में टीचर थीं और खबर है कि जब यह घटना हुई, तब वह स्कूल जा रही थीं. भीषण धमाके के कारण शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और टीमें घटना की जांच में जुट गईं.

Category

🗞
News
Transcript
00:03अंत्रदेश के अलूरी स्थीताराम राजुजिले में पीना कोटा के पास एक बड़ा धमाका हुआ है जिसमें साथ लोगों की मौथ
00:10हो गई
00:10ये धमाका उस वक्त हुआ जब सडक बनाने के लिए मजदूर पहाडी को काट रहे थे
00:15रास्ते से गुजर रही गाड़ियां भी धमाके के बीच फस गई और दो गाड़ियां शतिग्रस्त हो गए
00:24S.P. अमित बरदार के मुताबिक ये घटना तब हुई जब मजदूर एक डंपर ट्रक में फ्यूल भर रहे थे
00:31साइट पर मजदूर आम तौर पर ड्रम में डीजल ले जाते हैं क्योंकि ये जगह करीब 100 किलोमीटर दूर है
00:38S.P. ने साफ किया कि ये अचानक लगी आग थी धमाका नहीं
00:44मृतिकों में विशाखा पत्नम की टीचर सुनीता भी शामिल है
00:48सुनीता पीना कोटा इलाके में एक MPP स्कूल में टीचर थी
00:53और खबर है कि जब ये घटना होई तब वो स्कूल जा रही थी
00:57भीशन धमाके के कारण शव बुरी तरह शतिग्रस्त हो गए थे
01:02हाचसे की सुचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी स्थिती का जाइजा लेने के लिए घटना स्थल पर पहुचे
01:08पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया और टीमे घटना की जाच में जुड़ गई
01:14ब्यूरो रिपोर्ट एटीवी भारत

Recommended