Skip to playerSkip to main content
  • 15 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी के नमो घाट पर इंडियन एयरफोर्स एरियल डिस्प्ले-2026 में भारत की वायु शक्ति को करीब से देखा. भगवान शिव की नगरी वाराणसी में तिरंगे के साथ जब तीन Mi-17 V5 हेलीकॉप्टरों ने गंगा के ऊपर आकाश में फॉर्मेशन बनाया तो वहां मौजूद लोग दंग रह गए. वहीं, सुखोई-30 MKI ने हाई अल्टीट्यूड पर फोटोग्राफी के शानदार नजारे को दिखाया. प्रचंड और अपाचे हेलीकॉप्टरों की भागीरथी संरचना ने तो सबका मन मोह लिया. इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी के ALH mark 3 हेलीकॉप्टरों ने भी नमो तट पर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया. चिनूक हेलीकॉप्टर ने मां गंगा को प्रणाम करते हुए भारतीय वायुसेना की 94वीं सालगिरह को प्रदर्शित किया.  जब भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक AEW एंड सी और शक्तिशाली MIG-29 लड़ाकू विमानों की बारी आई तो उसने अपने हैरतंगेज कारनामों से लोगों को दांतों तले अंगुलियां दबाने के लिए मजबूर कर दिया. आसमान को चीरते हुए और भारी शोर मचाए हुए राफेल लड़ाकू विमानों को देखना अपने आप में एक रोमांचक अनुभव होता है. हवा में उसके उड़ान कौशल के सभी कायल हैं. नमो घाट पर भी उसने किसी को निराश नहीं किया. नमो घाट पर पीएम मोदी की मौजूदगी से लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया. कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. इससे पहले पीएम मोदी ने वाराणसी पहुंचने पर वहां रोड शो किया और अरविंद कपड़ा मील का उदघाटन किया. 

Category

🗞
News
Transcript
00:04प्रधान मंत्रे नरेंद्र मोदी ने आज वारणसी के नमोगाट पर इंडियन एर फोर्स एरियल डिस्प्लेई 2026 में भारत की वायू
00:12शक्ती को करीब से देखा।
00:32प्रचंड और अपाची हेलिकॉप्टरों की भागी रती संरशना ने तो सब का मन मुह लिया।
00:37इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी के एर एच मार्क 3 हेलिकॉप्टर ने भी नमो तट पर अपने शौरे का प्रदर्शन
00:44किया।
01:00चाली मिग 29 लड़ाको विमानों की पारी आई तो उसने अपने हरतंगी जिकार नामों से लोगों को दांतों तले उंगलिया
01:07दबाने के लिए मचपूर कर दिया।
01:09आसमान को चीरते हुए और भारी शोर मचाते हुए राफे लड़ाकों विमानों को देखना अपने आप में एक अरूमान चक
01:16अनुभव होता है।
01:17हवा में उसके उरान कोशल के सभी कायल हैं, नमोघाट पर भी उसने किसी को निराश नहीं किया।

Recommended