Skip to playerSkip to main content
  • 3 hours ago
राजस्थान पत्रिका और नगर परिषद की कार्यशाला में जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन, पार्षदों ने लिया सेवा का संकल्प

सवाईमाधोपुर. शहर की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने में पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वार्डवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पार्षदों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगरपरिषद के अग्निशमन केंद्र परिसर में पार्षदों की कार्यशाला आयोजित की। इसमें जनप्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों, अधिकारों और शहर के विकास में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में नगर परिषद आयुक्त दिलीप पूनिया, सभापति मेवा चौधरी, उपसभापति माया गोयल और सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता हरिप्रसाद योगी अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला में दो दर्जन से अधिक पार्षदों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

अधिकारों के साथ जिम्मेदारियों का बोध कराया

अधिवक्ता हरिप्रसाद योगी ने पार्षदों के अधिकारों, कर्तव्यों और शहरी विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पार्षद अपने वार्ड की समस्याओं को नगर परिषद तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों की जरूरतों को समझना और आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखना भी उनकी जिम्मेदारी है। नगर परिषद आयुक्त दिलीप पूनिया ने नवनिर्वाचित पार्षदों को उनके दायित्वों और अधिकारों की जानकारी देते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने शहर के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
समस्याओं के समाधान का भरोसा
कार्यशाला के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को सामने रखा। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सभी पार्षदों ने सेवा संकल्प बैनर पर हस्ताक्षर कर जनहित में कार्य करने और शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Category

🗞
News
Transcript
00:05foreign
00:09foreign

Recommended