बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने जीत हासिल की है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक जीत की औपचारिक घोषणा का इंतजार है.. अपनी जीत को लेकर नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार का आभार जताया है, तो वहीं जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया है। दूसरी तरफ, मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।