नई दिल्ली: करवा चौथ की शाम महिलाएं दिल्ली के कालकाजी मंदिर में पहुंची और व्रत की कथा सुनी. साथ ही पति की लंबी उम्र एवं परिवार की सुख-शांति की कामना की. महिलाओं ने थाल में अलग पकवान व फल रखकर थाल को एक दूसरे से बदला. इस दौरान व्रती महिला दीपा ने बताया कि आज पुजारी ने वीरवती की कथा सुनाई, जिसके बाद चंद्रमा का इंतजार किया जाता है. इसके बाद पति का चेहरा देखकर व्रत का पारण किया जाएगा. वहीं पंडित सचिन वशिष्ठ ने बताया कि व्रत आदिकाल से चला आ रहा है और इस व्रत से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है.