Skip to playerSkip to main content
  • 11 minutes ago
करवा चौथ एक ऐसा पावन पर्व है, जब सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. हाथों में रची पति के नाम की मेहंदी, पूजा की सजी थाली और चांद के दीदार की बेताबी- यही इस दिन की पहचान है, लेकिन वीरभूमि झुंझुनू के ढीगाल गांव की वीरांगना मीना के लिए यह त्योहार खुशियों से कहीं ज्यादा त्याग, विरह और देशभक्ति की एक भावुक दास्तान है. मीना के सुहाग का 'चांद' देश की रक्षा करते हुए सरहद पर हमेशा के लिए अमर हो चुका है. कुपवाड़ा हमले में देश के लिए हुए थे कुर्बान: यह कहानी साल 2016 की है. वीरांगना मीना ने बताया कि कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके में हुए एक कायराना आतंकी हमले के दौरान भारतीय सेना के जांबाज जवान अजय सिंह चौधरी ने आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति प्राप्त की थी. 25 जून 1992 को जन्मे अजय सिंह वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे और सिग्नल्स कोर में रेडियो ऑपरेटर के रूप में तैनात थे. अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर सपूत को मरणोपरांत 'सेना पदक' से सम्मानित किया गया. उस दिन देश ने अपना एक नायक खोया, और मीना की जिंदगी में एक ऐसा खालीपन आ गया जिसे समय का मरहम भी नहीं भर सका.अजय सिंह आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मीना का प्रेम और विश्वास आज भी उनकी यादों में धड़कता है. शहादत के बाद से बीते एक दशक में एक भी साल ऐसा नहीं गया, जब मीना ने अपने पति की याद में करवा चौथ का व्रत न रखा हो. इस बार भी वे पूरी श्रद्धा से अपनी परंपरा निभाएंगी. फर्क बस इतना होगा कि दूसरी सुहागिनों की तरह वे अपने पति का चेहरा सामने नहीं देख पाएंगी. उनके सामने होगी अजय सिंह की वर्दी वाली वह मुस्कुराती तस्वीर, जिसे देखकर वो अपना करवा चौथ का व्रत तोड़ती हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:28।
00:30और करवा चौत का वरत तोड़ती हैं।
00:31इस तरहे उन्होंने एक ऐसी परंपरा को कायम रखा है जो उनके दिल के बहुत करीब है।
00:37आज करवा चौत का वरत है और मुझे ये लगता है कि वो मेरे साथ हैं और हमेशा साथ रहेंगे।
00:44तो उसी चीज़ को मदे नजर रखते हुए मैंने ये वरत किया है और मैं हमेशा करती रहूँए।
00:49राजुस्थान के जुझनु जिले के डिंगल गाउं में मीना एक बार फिर करवा चौत का वरत रख रही हैं।
00:56उनके पती 2016 में कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।
01:01लेकिन उनकी शहादत के बाद से भी मीना ने एक भी करवा चौत का वरत नहीं चोड़ा।
01:26करवा चौत का वरत महिलाएं निर्जला रखती हैं और अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।
01:33मीना के लिए ये उस इंसान को याद करने का मौका बन गया है जिनहें उन्होंने खो दिया और उस
01:39रिष्टे को सम्मान देने का सरिया है जिसे वो आज भी संजोए हुए हैं।
01:46We are also aware of our own conduct which we keep our own conduct to our own conduct.
01:51We are also aware of our family, our family and family and our family.
01:57I love it in 2010.
02:03The Corps of Signals was the radio operator team.
02:08The병ers and the family members of the family were taken.
02:10This is the story of the U.S. Department of State.

Recommended