Skip to playerSkip to main content
  • 16 minutes ago
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर पिछले 18 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ी सफलता मिली है. छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच कई दौर की बातचीत के बाद आंदोलन खत्म हो गया. छात्र संगठनों के मुताबिक, प्रशासन ने उनकी प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली हैं. इस तरह, करीब 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव की बहाली का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है. छात्रों ने इसे अपनी एकजुटता, लोकतांत्रिक अधिकारों और लंबे संघर्ष की बड़ी जीत बताया है.जामिया में छात्र 12 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे थे. छात्रों की प्रमुख मांग थी कि विश्वविद्यालय प्रशासन चुनाव कराने के लिए स्पष्ट समयसीमा घोषित करे. इस मांग को लेकर छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. आंदोलन आगे बढ़ने के साथ दो छात्र एबिन बेसिल और रेहान खान भूख हड़ताल पर बैठ गए. छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से आंदोलन को रोकने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं थी. इसके बावजूद छात्र अपनी मांगों पर डटे रहे. पूरे मामले में केरल से सांसद हरीस बीरन ने दखल दिया. उन्होंने छात्रों की मांगों को कुलपति के सामने रखा. फिर लंबी चर्चा के बाद प्रशासन की ओर से छात्रों की प्रमुख मांगें स्वीकार किए जाने की घोषणा की गई.  इसके साथ ही, जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 2 नवंबर से सभी कोर्स की ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू होंगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागों और फैकल्टी को कक्षाएं और परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:28।
00:30शात्रों ने इसे अपनी एक जूटता, लोकतालत्रिक अधिकारों और लंबे संघर्थ की बड़ी जीत बताया है।
01:05शात्रों के प्रमुकमाक थी कि उश्युद्याले प्रशासन चुनाओ कराने के लिए सपरष्ट समय सीमा घोश्रत करें।
01:30इसके बावजू चात्र अपनी मागों पर डटे रहे। पूरे मामले में केरल से सांसद हरी सबीरन ने दखल दिया।
01:36उन्होंने चात्रों के मागों को खुलपत के सामने रखा। फिर लंबी चर्चा के बाद प्रशासन की ओर से चात्रों की
01:42प्रमुकमागे सुखार किये जाने की घोष रखी गई।
01:45हमने इदर आकर बीसी साब से भी रेजिस्टर साब से भी बात किया।
02:23इसके साथ ही जामिया मिलिया इसलामिया भी दो नौंबर से सभी कोर्स की ओफलाइन कख्षाएं फिर शुरू होगी।
02:31विश्विद्याल प्रिशासन ने सभी उर्वागों और फैकल्टी के प्रक्षाएं और प्रिक्षाएं सुशार रूप से स्वन्चालिक करने की विवस्था करने के
02:39निर्देश्तिये हैं।
02:40ब्युरू रिपोर्ट की टीवी भारत

Recommended