Skip to playerSkip to main content
  • 40 minutes ago
शराब चाहिए? तो पहले आधार कार्ड दिखाइए! केरलम में अब जाम छलकाने से पहले आपको अपनी जेब से आधार कार्ड निकालना होगा. अगर बार मालिकों ने लापरवाही की, तो उनका धंधा तुरंत बंद करा दिया जाएगा. ये सख्त आदेश हाल ही में नेदूंबासेरी में हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद उठाया गया है. केरल में अबकारी अधिनियम के तहत, शराब खरीदने और पीने की न्यूनतम कानूनी उम्र 23 साल है.  आबकारी मंत्री एम. लिजू ने कहा कि नाबालिगों को बार से शराब मिलने से रोकने में नाकाम रहने की वजह से ही सड़क हादसे होते हैं. उन्होंने साफ किया कि इस नियम का कड़ाई से पालन कराने की पूरी जिम्मेदारी बार लाइसेंस धारकों की है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने इस मामले पर अपने सख्त रुख की आधिकारिक जानकारी हाई कोर्ट को भी दे दी है. राज्य सरकार की नई आबकारी नीति की घोषणा नवंबर में की जाएगी. मंत्री का दावा है कि UDF सरकार की शराब नीति, पिछली एलडीएफ (LDF) सरकार की नीति से पूरी तरह अलग होगी. इसमें नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और सख्त नियम लागू करने के प्रावधान शामिल होंगे.कोच्चि नेदूंबासेरी एयरपोर्ट के पास एक तेज रफ्तार लग्जरी मिनी कूपर कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिसमें तीन छात्रों- देविका, गोपिका और इयास की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना का शिकार हुई मिनी कूपर कार को सुहैल सजीव नाम का एक कॉलेज छात्र चला रहा था, जिसकी उम्र महज 19 साल थी. जांच में सामने आया कि कोच्चि के तीन बड़े बार ने उसे गैरकानूनी तरीके से शराब परोसी थी. शराब के नशे में बेहद तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण ये हादसा हुआ. इस  हादसे के बाद सरकार ने सख्ती दिखाई है और आधार सत्यापन अनिवार्य कर दिया है. 

Category

🗞
News
Transcript
00:03शराब चाहिए तो पहले आधार कार्ड दिखाईए किरल में अब जाम छलकाने से पहले आपको अपनी जेव से आधार कार्ड
00:12निकालना होगा अगर बार मालिकों ने लाफरवाही की तो उनका धंधा तुरंत बंद करा दिया जाएगा इस सक्स आदेश हाल
00:20ही में नेदून बा
00:21सेरी में हुई एक सड़क दुरघटना के बाद उठाया गया है किरलम में आबकारी अधिनियम के तहट शराब खरीदने और
00:28पीने की नियुनतम कानूनी उम्र तेई साल है आबकारी मंतरी एम लीजू ने कहा है कि नावालिकों को बार से
00:35शराब मिलने से रोकने में नाकाम र
00:50सब्सक्राइब की जाएगी
01:16सरकार ने इस मामले पर अपने सक्त रुख की आधिकारिक जानकारी हाई कोड को भी दे दी है
01:21राज्य सरकार की नई आपकारी नीत की घोश्रा नौंबर में की जाएगी मंतरी का दावा है कि UDF सरकार की
01:28शराब नीत पिछली LDF सरकार की नीति से पूरी तरह अलग होगी
01:32इस में नशेली दवाओं के दुरुपियों को रोकने और सक्त नियम लागू करने के प्रावधान शामिल होंगे
01:38कोची ने दुनबासेरी एरपोर्ट के पास एक तेज रफतार लगजरी मेनी कूपर कार ने एक स्कूटी को टक कर मार
01:46दी
01:46जिसमें तीन चात्रों देविका गोपिका और यास की मौके पर ही मौत हो गई दुरगटना की शिकार हुई मिनी कूपर
01:53कार को सुहेल सजीव नाम का एक कॉले चात्र चात्र चला रहा था जिसकी उम्र महज 19 साल थी
02:01जांच में सामने आया है कि कोच्ची के तीन बड़े बार ने उसे गैर कानूनी तरीके से सराप परोसी थी
02:07शराप के नसे में बेहत तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण ये हादसा हुआ
02:12इस हादसे के बाद सरकार ने सक्ती दिखाई है और आधार सत्यापन अनिवार कर दिया है
02:18ब्यूरो रिपोर्ट एटीवी भारत

Recommended