जयपुर के मालवीय नगर सेक्टर-10 स्थित जनता डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 500 किलो घटिया गुणवत्ता का पनीर जब्त कर नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से डेयरी कारोबारियों में हड़कंप मच गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत को लेकर विभाग की कार्रवाई चर्चा में है।