Skip to playerSkip to main content
  • 27 minutes ago
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को श्रीनगर के गुपकार रोड स्थित अपने आवास पर नाराज पार्टी विधायकों के साथ बैठक की. यह बैठक सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) में बढ़ती नाराजगी को दूर करने के लिए हुई. यह बैठक पिछले महीने उमर के कैबिनेट विस्तार के बाद 20 से ज्यादा नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायकों के खुले विरोध के बाद हुई. पार्टी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने विधायकों की शिकायतों को स्वीकार किया और उन्हें दूर करने का भरोसा दिया. मीडिया से बात करते हुए विधायकों में से एक नजीर गुरेजी ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी शिकायतें रखीं. वहीं मुख्यमंत्री ने जल्द ही उनके समाधान का भरोसा दिया. गुरेजी पार्टी को मांगों का ज्ञापन देने वाले 20 से ज्यादा विधायकों में शामिल थे. उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे थे और हमने उन्हें मुख्यमंत्री उमर और पार्टी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के सामने रखा. उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि चाहे वह राजनीतिक मुद्दा हो या दूसरे मुद्दे सबका समाधान होगा. कुछ मुद्दों को तुरंत सुलझाया जाएगा जबकि दूसरे मुद्दों को भी धीरे-धीरे सुलझाया जाएगा. बैठक के बाद उमर और फारूक ने विधायकों के साथ मीडिया से बात की. उमर गुरुवार को जम्मू से नाराज विधायकों की शिकायतें और मांगें सुनने के लिए लौटे. नाराज विधायक मंत्रिपरिषद (Council of Ministers) में पूरी तरह से बदलाव की मांग कर रहे हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:27national conference
00:30जल्द ही उनके समाधान का भरोसा दिया है
00:33फारुक अब्दुला ने national conference में दरार की अटकलो को वीराम देते हुए कहा कि पार्टी एक जुट है और
00:40कभी नहीं तूटेगी
01:02जमु कश्मीर में बड़ी सियासी हलचल की अटकले लगाई गई जब पिछले महीने cabinet विस्तार के बाद विधायकों में नाराज
01:11की सामने आई
01:11उसके पाद national conference के श्री नगर के सांसद आगा सयद रुहुला महंदी ने बड़गाम की रैली में इस्तीफे का
01:19एलान किया और राजनितिक संगठन बनाने के संकेत दिये
01:23दूसरी तरफ चम्मु कश्मीर के दोरे पर पहुचे बीजेपी के राम माधव ने चम्मु में बड़ा बायान देते हुए कहा
01:31कि national conference के बागी सांसद आगा सयद रुहुला महंदी को उनकी पार्टी के लोगों का आशिरवाद प्राप्त है
01:39Bureau Report ETV भारत

Recommended