Skip to playerSkip to main content
  • 2 minutes ago

मुंबई, महाराष्ट्र: रियलिटी शो के विजेता बने शहजाद पूनावाला ने हाल ही में IANS के साथ खास बातचीत में अपने सफर, गेम स्ट्रैटेजी, घर के अंदर हुए विवादों और अनुभवों को साझा किया। अपने बेबाक और निडर अंदाज को लेकर शहजाद ने कहा कि उन्होंने हमेशा सच का साथ दिया और इसके लिए कभी समझौता नहीं किया, भले ही उन्हें शो में विलेन के रूप में पेश किया गया। उन्होंने प्रियंका चौधरी समेत अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ अपने रिश्तों और आपसी मतभेदों पर भी खुलकर बात की। साथ ही, उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ मौकों पर कहे गए कड़े शब्दों को लेकर उन्हें अफसोस है। शो के दौरान दो बार 'अल्टीमेट रूलर' का खिताब जीतने से लेकर अपनी सबसे बड़ी गेमिंग गलती और टीवी व रियलिटी शो के अनुभवी कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला करने की चुनौतियों तक, शहजाद ने कई दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने अपने सिद्धांतों पर कायम रहने के महत्व को भी बताया और जीत का श्रेय दर्शकों के प्यार, आशीर्वाद और समर्थन को दिया।

Category

🎈
Fun
Transcript
00:02Thank you. Thank you so much.

Recommended