Skip to playerSkip to main content
  • 11 minutes ago
पश्चिम बंगाल में सियासी तनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि शुक्रवार रात करीब 2 बजे उनके घर पर बीजेपी समर्थकों ने हमला किया.  यह घटना कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में हुई.टीएमसी नेता ने कलकत्ता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की भी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले पर संस्थानों की चुप्पी चिंता पैदा करती है. बनर्जी ने कहा कि वह जल्द ही कथित हमले का वीडियो भी जारी करेंगे.दरअसल, शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात लोग पिछले दो दिनों से उनके आवास और कार्यालय की निगरानी कर रहे थे. बनर्जी के मुताबिक, जब इन लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताया. उन्होंने सवाल उठाया कि एक निर्वाचित सांसद के घर के आसपास निगरानी किसके आदेश पर की जा रही थी और इसका मकसद क्या था. उन्होंने इसे संदिग्ध साजिश बताते हुए जांच की मांग की थी.

Category

🗞
News
Transcript
00:03पशिमंगाल में सियासी तनाओ के बीच त्रणमूल कॉंग्रेस के राष्ट्रिया महासचीव अभिशेक बेनरजी ने गंभीर आरोप लगाये हैं।
00:30बेनरजी ने ये कहा कि वो जल्द ही कथित हमले का विडियो भी जारी करेंगी।
00:34दरेसल शुकरुवार को अभिशेक बेनरजी ने आरोप लगाया था कि कुछ अग्यात लोग पिछले दो दिनों से उनके आवास और
00:41कारयले की निगरानी कर रहे थे।
00:42बेनरजी के मताबिक जब इन लोगों से पूश्टाश की गई तो उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताया।
00:48उन्होंने सवाल उठाया कि एक निर्वाचन सांसद के घर के आसपास निगरानी किसके आदेश पर की जा रही थी और
00:56इसका मकसब क्या था।
00:57उन्होंने इसे संदिक्ध साजिश बताते हुए जाच की मांग की थी।
01:01अभिशेक बेनरजी ने लोकसभा ध्यक्ष ओम बिर्ला, कॉलकाता पुलिस, केंद्रिय ग्रहमंत्राले और पशिमंगाल पुलिस का ध्यान इस मामले की ओर
01:09दिलाया है।
01:10उन्होंने मांग की कि पूरे घटना क्रम की ततकाल और गहन जाच हो।
01:14साथ ही ये पता लगाया जाए कि कथित तोर पर निग्रानी करने वाले लोक कौन थे।
01:19उन्हें किसने भेजा था और इसके पीछे क्या मकसद था।
01:22Bureau Report, ETV भारत

Recommended