Skip to playerSkip to main content
  • 5 minutes ago
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दीपावली से ठीक पहले एक बड़ा हादसा टल गया। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा स्थित पुलिस चौकी के अंदर शुक्रवार देर रात एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि चौकी के कांच के शीशे टूट गए और दीवारें चटक गईं। इस घटना में सामान पहुँचाने आया एक डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता और एटीएस (ATS) की टीम मौके पर पहुँची और मामले की गहराई से जाँच शुरू कर दी है।

Category

🗞
News
Transcript
00:04दिपावली से पहले गाजयबाद में पुलिस चौकी के अंदर हुए जोरदार धमाके से हडकंप मच गया है।
00:30चौकी के शीशे तूट कर विखर गये और उसके टुकडे डिलिवरी बॉय को जा लगे।
01:00अन्टी टेररिस्ट स्कौड यानि ATS की टीम ने भी घटना स्थल का निरिक्षन किया।
01:07जाच टीमें चौकी के अंदर मौजूद सामान, तूटे शीशों और घटना स्थल की परिस्थितियों की जाच कर रही है।
01:15ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमाके में किसी विसफोटक सामागरी का इस्तिमाल हुआ था या
01:21किसी अन्य वस्तू के कारण ये घटना हुई।
01:24Bureau Report, ETV भारत

Recommended